रेल यात्रियों को झटका, कोलकाता से दिल्ली, मुंबई और रांची जाना हुआ महंगा, 26 दिसंबर से इतना बढ़ा किराया

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को एक बार फिर झटका दिया है. रेलवे ने ट्रेन का किराया बढ़ाने की घोषणा की है, जिससे कोलकाता से दिल्ली, मुंबई और रांची जाना अब महंगा हो जायेगा. ट्रेन का बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से लागू होगा. रेलवे को इससे 600 करोड़ रुपए की कमाई होगी. रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए किराये में वृद्धि की गयी है.

Indian Railways News|Train Fare Hike: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है. 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराये में संशोधन लागू होने जा रहा है. इस फैसले का असर देशभर के करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत देते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया न बढ़ाने का फैसला किया है. दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इन लोगों को किराये में बढ़ोतरी से मिली है राहत

रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जायेगा. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और छोटी दूरी के यात्रियों की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा. रेलवे का कहना है कि यह फैसला आम यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से बुक किये गये टिकटों पर ही लागू होगा या पहले से बुक किए जा चुके टिकटों पर यात्रियों से बढ़े किराये की वसूली की जायेगी.

यहां समझें, कहां जाने पर कितना ज्यादा देना होगा किराया

  • 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि साधारण श्रेणी में 215 किमी से अधिक की यात्रा पर
  • 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि सभी वातानुकूलित और मेल ट्रेनों में
  • वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों का भी बढ़ेगा किराया

Indian Railways News: कितना बढ़ा किराया

प्रस्थान स्टेशनगंतव्य स्टेशनअनुमानित दूरी किमी मेंबढ़ा किराया जनरल मेंबढ़ा किराया मेल/एक्सप्रेस
पटनादिल्ली1,00010.00 रुपए20.00 रुपए
पटनामुंबई170017.00 रुपए34.00 रुपए
पटनाकोलकाता5305.30 रुपए10.16 रुपए
कोलकातादिल्ली1,45014.50 रुपए29.00 रुपए
कोलकातामुंबई1,96019.60 रुपए39.20 रुपए
कोलकातारांची4244.24 रुपए8.48 रुपए
रांचीदिल्ली1,15011.50 रुपए23.00 रुपए
रांचीमुंबई1,75017.50 रुपए35.00 रुपए
रांचीपटना3793.79 रुपए7.58 रुपए

इन ट्रेनों का भी बढ़ेगा किराया

  • राजधानी एक्सप्रेस
  • शताब्दी एक्सप्रेस
  • दुरंतो एक्सप्रेस
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • तेजस एक्सप्रेस
  • हमसफर
  • अमृत भारत
  • महामना एक्सप्रेस
  • गतिमान एक्सप्रेस
  • अंत्योदय
  • जन शताब्दी एक्सप्रेस
  • युवा एक्सप्रेस
  • एसी विस्टाडोम कोच
  • अनुभूति कोच
  • साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नॉन एसी में 1000 किलोमीटर पर 10 रुपए बढ़ेगा किराया

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में एक पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के तौर पर करीब 1000 किलोमीटर की दूरी में जन साधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) से यात्रा करने पर करीब 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को 20 रुपए अधिक चुकाने होंगे.

यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए बढ़ाया किराया

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि परिचालन लागत में लगातार हो रही वृद्धि और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था. इस संशोधन से रेलवे को 31 मार्च 2026 तक करीब 600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है. रेलवे के किराये में इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी है.

इसे भी पढ़ें

Train Cancelled : झारखंड की कई ट्रेनें जनवरी 2026 तक रद्द, जानें वजह

Indian Railways News: रेलवे के 6117 स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सुविधा, सिर्फ OTP से होगा लॉगइन

भारतीय रेलवे करने जा रहा भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत

कोहरे की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को किया निरस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >