बंगाल के लिए तीन और समर स्पेशल ट्रेनें चलायेगा पूर्व रेलवे, गर्मी की छुट्टियों में कोलकाता जाना हुआ आसान

Indian Railway: गर्मी में यात्रियों की होने वाली भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने कोलकाता और कानपुर सेंट्रल, आसनसोल और वीजीएल झांसी और मालदा टाउन और दीघा के बीच तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे इससे पहले भी कई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर चुका है.

Indian Railway: कोलकाता. पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को कानपुर सेंट्रल से दोपहर एक बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून के बीच हर मंगलवार को कोलकाता स्टेशन से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी. 13 फेरे लगाने वाली यह ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ ईस्टर्न रेलवे के इलाके में नैहाटी, बैंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच होंगे.

8 अप्रैल से चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल

04185 वीजीएल झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 28 जून के बीच हर बुधवार और रविवार को वीजीएल झांसी से सुबह 9:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. जबकि 04186 आसनसोल-वीजीएल झांसी स्पेशल ट्रेन, 9 अप्रैल से 29 जून के बीच हर गुरुवार और सोमवार को आसनसोल स्टेशन से शाम पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 7.10 बजे झांसी पहुंचेगी. 24 फेरे लगाने वाली यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे जोन के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, सेकंड क्लास सीटिंग, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित बोगियां उपलब्ध होंगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर शनिवार चलेगी मालदा टाउन-दीघा स्पेशल

03465 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल 2 मई से 20 जून के बीच हर शनिवार को मालदा टाउन स्टेशन से दोपहर 1:10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11 बजे दीघा पहुंचेगी. 03466 दीघा- मालदा टाउन स्पेशल 2 मई से 20 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को दीघा स्टेशन से रात 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9.20 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्दवान और डानकुनी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी की सीटें होंगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी से राहत, अब चार दिनों तक इन जिलों में तूफान और बारिश का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >