भारत-ब्राजील मैच 3 अक्टूबर को, AIFF अध्यक्ष से बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल सरकार करेगी सहयोग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारत और 5 बार की विश्व कप विजेता ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले ऐतिहासिक फुटबॉल मैच के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. यह मुकाबला फीफा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगा.

India vs Brazil Football: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारत और 5 बार की विश्व कप विजेता टीम ब्राजील के बीच होने वाले ऐतिहासिक फुटबॉल मैच के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 3 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जायेगा.

फीफा प्रोटोकॉल के तहत होगा आयोजन

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से हुई थी. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस स्तर के बड़े मैच की मेजबानी के लिए आवश्यक मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार इस अंतरराष्ट्रीय मैच के सफल, सुचारु और फीफा (FIFA) प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजन के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी.

5वें नंबर की ब्राजील से टकरायेगा 138वें नंबर का भारत

वर्तमान फीफा विश्व रैंकिंग में ब्राजील दुनिया में 5वें स्थान पर है. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 138वें स्थान पर है. भारतीय फुटबॉल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब भारत फीफा रैंकिंग के शीर्ष 5 में शामिल किसी देश की राष्ट्रीय टीम की मेजबानी करेगा.

ये भी पढ़ें: ब्राजील फुटबॉल टीम के भारत दौरे की तैयारी तेज, इस शहर में हो सकता है इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच

मेसी के दौरे पर हुए विवाद पर चौबे ने दी सफाई

दिसंबर 2025 में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई भारी अव्यवस्था और अराजकता के संदर्भ में जब एआईएफएफ से सवाल किया गया, तो चौबे ने स्थिति स्पष्ट कर दी.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 17 वर्षीय लड़के की हत्या, फुटबॉल मैच के पुराने विवाद ने ले ली जान

‘कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम था व्यक्तिगत दौरा’

उन्होंने कहा- वह केवल एक व्यक्तिगत खिलाड़ी का दौरा था, न कि कोई आधिकारिक फुटबॉल मैच. मेसी निश्चित रूप से दुनिया के महानतम फुटबॉलर हैं, लेकिन एक आधिकारिक फुटबॉल मैच का आयोजन पूरी तरह से अलग प्रक्रिया है. इसे फीफा और एएफसी (AFC) के कड़े नियमों और एसओपी के तहत आयोजित किया जायेगा. ईश्वर की कृपा से यह मैच बेहद सफल रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >