सेलुलर जेल की यातना सहने वालों में सबसे आगे थे बंगाल के क्रांतिकारी, आंकड़े देते हैं गवाही

Andaman Kalapani Bengal Revolutionaries: जंग-ए-आजादी के लिए लड़ने वालों को अंग्रेजी हुकूमत अलग-अलग तरह की सजा और यातनाएं देती थी. इनमें कालापानी की सजा सबसे कठिन थी. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अंडमान के सेलुलर जेल में कालापानी की सजा काटने वाले सबसे ज्यादा क्रांतिकारी बंगाल से थे. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जानिए क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े.

15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पश्चिम बंगाल को क्रांतिकारियों की भूमि कहा जाता है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मातंगिनी हाजरा समेत न जाने कितने आंदोलनकारियों ने जंग-ए-आजादी में अपनी आहुति दी. लेकिन, क्या आपको पता है कि पश्चिम बंगाल के कितने स्वतंत्रता सेनानी हुए, जिन्होंने जेल की यातनाएं सहीं? देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ने वालों की सटीक संख्या तो आज तक जारी नहीं हुई, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत के दौरान सबसे कठिन यातना सहने वालों में सबसे ज्यादा आंदोलनकारी पश्चिम बंगाल से थे.

राज्यसभा के दस्तावेज में 9 राज्यों के नाम

पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थकों फेसबुक पेज ‘ममता बनर्जी सपोर्टर्स’ पर राज्यसभा का एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें बताया गया है कि अंडमान निकोबार के सेलुलर जेल में सबसे ज्यादा बंगाल के वीर सपूतों को बंद किया गया था. एक पेज के इस दस्तावेज में बाकायदा उन 9 राज्यों के नाम हैं, जहां के स्वतंत्रता सेनानियों को अंडमान-निकोबार के जेल में रखा गया था.

बंगाल के 395 स्वतंत्रता सेनानी थे अंडमान जेल में

इस सूची में पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश/ नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर/ तमिलनाडु के आंदोलनकारी शामिल थे. इस लिस्ट के मुताबिक, अंग्रेजी हुकूमत ने 585 स्वतंत्रता सेनानियों को अंडमान निकोबार के जेल में यातनाएं दीं थीं. इसमें सबसे ज्यादा 395 आजादी के मतवाले (कुल का लगभग 67.5 प्रतिशत) पश्चिम बंगाल से थे.

ये भी पढ़ें: आरपीएफ बैंड के धुनों ने बांधा समां, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शालीमार स्टेशन

कालापानी की सजा काटने वालों में दूसरे नंबर पर पंजाब के क्रांतिकारी

पंजाब के 95, उत्तर प्रदेश के 18, बिहार के 17, केरल के 14, आंध्रप्रदेश के 8, ओडिशा के 5, महाराष्ट्र के 3 और हिमाचल प्रदेश/ नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर/ तमिलनाडु एवं कुछ अन्य राज्यों के कुल 27 लोगों ने सेलुलर जेल में सजा काटी थी. भारत सरकार ने राज्यसभा में 9 जुलाई 2019 को एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में यह लिखित उत्तर दिया था. इसमें उन राज्यों के स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या बतायी गयी थी, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने अंडमान के सेलुलर जेल भेजा था. इस सूची में उन क्रांतिकारियों के नाम नहीं हैं, जिनको कालापानी की सजा मिली थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में आठवीं कक्षा की पुस्तक में शहीद खुदीराम बोस को बताया आतंकी

क्यों दी जाती थी अंडमान की सजा?

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र क्रांति करने वाले, ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला करने वाले और अनुशीलन समिति व युगांतर जैसे क्रांतिकारी संगठनों से जुड़े सेनानियों को मुख्य भूमि से हजारों किलोमीटर दूर कालापानी भेज दिया जाता था, ताकि वे देश के अन्य हिस्सों में क्रांति की ज्वाला न भड़का सकें. वहां उनसे कोल्हू से तेल निकलवाये जाते थे, उनसे पत्थर तुड़वाये जाते थे. यहां बंद सेनानियों को अमानवीय यातनाएं दी जाती थीं.

ये भी पढ़ें: बंगाल की किताब में सेनानियों को बताया आतंकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >