स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा बंगाल, तिरंगे की रोशनी में नहायी इमारतें, देखें तस्वीरें

1 / 12
स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा बंगाल, तिरंगे की रोशनी में नहायी इमारतें, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

पश्चिम बंगाल में जश्न-ए-आजादी का उमंग.

Independence Day 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम बंगाल में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. कोलकाता के साथ दार्जिलिंग से सुंदरवन तक जश्न-ए-आजादी में लोग डूबे हैं. कोलकाता की ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे की रोशनी में नहायी हुई हैं. आइए, तस्वीरों में देखते हैं, बंगाल में कैसे मन रहा स्वतंत्रता दिवस.

2 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

राष्ट्रभक्ति के रंग

नदिया की युवतियों ने अपने चेहरे पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृति पेंट करवाकर अपनी राष्ट्रभक्ति दिखायी.

3 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट की ऐतिहासिक इमारत को रंग-बिरंगी बिजली से सजाया गया है. ऐसा लग रहा है, मानो हाईकोर्ट बिल्डिंग को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया हो.

4 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

परेड में सेना के जवान

कलकत्ता में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस परेड में भारतीय सेना के जवान भी शामिल हुए. इसके पहले जवानों ने रिहर्सल भी किया था.

5 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

शहीद मीनार

कोलकाता के धर्मतला में ऐतिहासिक शहीद मीनार को बिजली की मदद से तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है.

6 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

कोलकाता की सड़क पर बंगाल की संस्कृति

इंडिपेंडेंस डे परेड से पहले कोलकाता के रेड रोड पर रिहर्सल में बंगाल की संस्कृति के रंग भी देखने को मिले. नाचती-गाती महिलाओं की यह तस्वीर उन्हीं में से एक है.

7 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता की शान विक्टोरिया मेमोरियल को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो उसने तिरंगे की चादर ओढ़ रखी हो.

8 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

नन्हे देशभक्त

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में एक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.

9 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

नबान्न का नया रंग

पश्चिम बंगाल के सचिवालय ‘नबान्न’ की आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है.

10 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

नदिया की बेटियां

नदिया जिले में एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली.

11 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

झंडा ऊंचा रहे हमारा

बंगाल के बीरभूम जिले में हाथों में झंडा लेकर खेतों में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते बच्चे.

12 / 12
फुल स्क्रीन में देखें

बंगाल पुलिस

तिरंगे के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान. इस बार बंगाल में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >