कोन्नगर में अवैध टोटो कारोबार का पर्दाफाश, दो अरेस्ट

चंदननगर निगम क्षेत्र में पहले ही टोटो की गणना पूरी हो चुकी है. अब कोन्नगर नगरपालिका क्षेत्र में यह प्रक्रिया चल रही है.

हुगली. ई-रिक्शा के नाम पर चल रहे अवैध टोटो के कारण कई दिनों से शहर में जाम की समस्या हो रही थी. ऐसे में टोटो की गणना शुरू होने के साथ ही कोन्नगर में अवैध टोटो कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. पिछले महीने से परिवहन विभाग के निर्देश पर टोटो की गणना शुरू की गयी है. चंदननगर निगम क्षेत्र में पहले ही टोटो की गणना पूरी हो चुकी है. अब कोन्नगर नगरपालिका क्षेत्र में यह प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत, भांगड़ मोड़ पर आयोजित एक कैंप में कोन्नगर के प्रधान स्वप्न दास ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ एक गैराज पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पाया गया कि वहां टोटो में नकली इंजन और चेसिस नंबर लगाये जा रहे थे. मौके से दो लोगों को पकड़ा भी गया, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. स्वप्न दास ने बताया : सरकार को धोखा देकर इस तरह का अवैध काम चल रहा था. हमें कुछ टोटो पर नये नंबर देख कर संदेह हुआ. बुधवार को गैराज पर जाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >