खड़गपुर आइआइटी कैंपस में फंदे से लटका मिला सहायक प्रोफेसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में बुधवार को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर दीपक रेड्डी का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला. इस घटना ने पूरे परिसर में सनसनी फैला दी है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

खड़गपुर से जितेश बोरकर की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी खड़गपुर) में बुधवार को एक सहायक प्रोफेसर का शव उनके सरकारी आवास से फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान दीपक रेड्डी पुल्लागुरम (36) के रूप में हुई है. वह आईआईटी खड़गपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले दीपक आईआईटी कैंपस के क्वार्टर में रहते थे.

सुबह से ही नहीं हो रहा था संपर्क

बुधवार सुबह से दीपक रेड्डी से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था. काफी प्रयास के बावजूद जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोपहर को खड़गपुर टाउन थाना के हिजली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से क्वार्टर का दरवाजा खोला, तो देखा कि प्रो दीपक रेड्डी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका था.

आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी

उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल आईआईटी परिसर स्थित बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया. जंच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. कमरे से किसी सुसाइडल नोट के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: आईआईटी खड़गपुर में बिहार के छात्र की मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शिवहर का आसिफ

पुलिस ने प्रोफेसर के कमरे को किया सील

पुलिस ने प्रोफेसर के कमरे को सील कर दिया है. जांच अधिकारी सुरक्षा कर्मियों, आसपास रहने वाले लोगों तथा प्रोफेसर के सहकर्मियों से पूछताछ की गयी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह तनाव में या कार्यस्थल से जुड़ी किसी समस्या का सामना तो नहीं कर रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें: आइआइटी खड़गपुर के छात्रावास में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

हैदराबाद में परिजनों को दी गयी सूचना

इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गयी है. पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने बताया कि एक प्रोफेसर का शव फंदे से लटका मिला है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. आईआईटी खड़गपुर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >