बजबज : महिला की अस्वाभाविक मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

क्षिण 24 परगना के बजबज थाना क्षेत्र में एक महिला की अस्वाभाविक मौत मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना क्षेत्र में एक महिला की अस्वाभाविक मौत मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति का नाम सुमन मंडल है, जबकि उसके पिता का नाम समरेश मंडल है. वे चकगोपाल इलाके के निवासी हैं. पिछले गुरुवार को सुमन की पत्नी कोयल का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया था. मृतका के मायके वालों ने बजबज थाने में कोयल के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और आशंका जतायी की अत्याचार के कारण ही उसने आत्महत्या की है. उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही कोयल पर ससुराल वाले दहेज के लिए अत्याचार करते थे. पिछले बुधवार को भी उससे मारपीट की गयी थी. जांच के बाद पुलिस ने सुमन और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >