हावड़ा के विद्यार्थियों का 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन द्वारा बुधवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया.

संवाददाता, हावड़ा

वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन द्वारा बुधवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त किये. बुधवार को दिनभर स्कूलों में विद्यार्थियों की गहमागहमी रही. उत्तीर्ण छात्र एक दूसरे को बधाई देते दिखे.

हनुमान जूट मिल हिंदी हाइस्कूल का 12वीं का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

हनुमान जूट मिल हिंदी हाइस्कूल का बारहवीं कॉमर्स का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. स्कूल के शिक्षक प्रभारी अरुण कुमार राय ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने बताया कि इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में स्कूल के कुल 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से सभी उत्तीर्ण हुए हैं. इसमें यश राज रॉय 417 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम, तुशाल साव 416 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय, 403 अंक प्राप्त कर अभिजीत गुप्ता 92 प्रतिशत के साथ तृतीय, 375 नंबर प्राप्त कर 88 प्रतिशत अंक के साथ शिवांश दूबे चौथे स्थान और मोहित साव 375 (87 प्रतिशत) अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

प्रॉम हाइस्कूल का रिजल्ट बेहतर ः हावड़ा. 12वीं की परीक्षा में प्रॉम हाइस्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. स्कूल के छात्र हिमांशु डोरा (कॉमर्स) ने 587 अंक के साथ स्कूल में टॉप किया. सैमा परवीन (556 अंक) और आलेख मोदक (495) क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रॉम मल्होत्रा ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जनता आदर्श विद्यालय ः हायर सेकंडरी परीक्एषा में सापुईपाड़ा जनता आदर्श विद्यालय का परिणाम 80 प्रतिशत रहा. विद्यालय के मुन्ना सोनी (कला विभाग) ने 424 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि 421 नंबर प्राप्त कर सचिन कुमार राय द्वितीय तथा 415 अंक प्राप्त कर अजीत चौधरी स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे. स्कूल के टीचर इनचार्ज स्मिता प्रसाद ने बच्चों को निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >