हावड़ा स्टेशन को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस

30 अगस्त 2023 का वह दिन ऐतिसाहिक दिन था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

पूर्व रेलवे की तैयारियां पूरी, जल्द मिलेगी नये वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

भागलपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे पहुंचेगी हावड़ा

श्रीकांत शर्मा, कोलकाता.

30 अगस्त 2023 का वह दिन ऐतिसाहिक दिन था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. आज हावड़ा से सात वंदे भारत एक्सप्रेस देश के विभिन्न राज्यों के लिए रवाना होती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही आठवीं वंदे भारत हावड़ा को मिलने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार नयी वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से भागलपुर के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन भागलपुर स्टेशन से सुबह रवाना होकर दोपहर में हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी और शाम को हावड़ा स्टेशन से रवाना होकर रात तक भागलपुर स्टेशन पहुंचेगी. पूर्व रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयी वंदे भारत के लिए वासिंग पिट लाइन बनाने का काम जोरशोर से जारी है.

उल्लेखनीय है कि हावड़ा से भागलपुर के लिए पहले से ही एक वंदे भारत ट्रेन है, लेकिन वह ट्रेन दोपहर तीन बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होती है और रात 9.20 बजे पहुंचती है. नयी भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी और उसके बाद दोपहर तीन बजे भागलपुर के लिए वापसी करेगी. नयी वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच होंगे. यात्रियों के रिस्पांस के अनुसार कोच संख्या 12 या फिर 16 भी हो सकती है.

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक डॉ उदय शंकर झा ने बताया कि पूर्व रेलवे की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गयी है. उम्मीद है बंगाल वासियों को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द मिल जाये. यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए होगी. यह ट्रेन सुबह सात बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होकर दोपहर एक बजे तक हावड़ा पहुंचेगी. इससे भागलपुर के व्यापारियों और आम लोगों को काफी सहूलियत होगी. 17 सितंबर 2024 को हावड़ा स्टेशन से भागलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था.

उल्लेखनीय है कि बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुई थी. वर्तमान में सात वंदे भारत हावड़ा स्टेशन से रवाना होती है. इसमें पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22347), रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20898), न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20833), हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895), हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-राउरकेला और हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस हैं. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन राज्य की पहली जबकि देश की सातवीं एक्सप्रेस ट्रेन थी. हावड़ा से नई जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ने राज्य के ट्रेन परिवहन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया. अब यात्री हावड़ा-नयी जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से 564 किमी की दूरी मात्र 7.5 घंटे में पूरी करने लगी, जो पहले 10 से 12 घंटे का समय लग जाता था. बंगाल वासियों ने वंदे भारत ट्रेन को हाथों-हाथ लिया. यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रेलवे ने कई वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से अन्य राज्यों के लिए रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >