कल से सबौर स्टेशन पर भी रूकेगी हावड़ा-गया एक्सप्रेस

बिहार के भागलपुर स्टेशन से ठीक पहले सबौर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं.

कोलकाता. बिहार के भागलपुर स्टेशन से ठीक पहले सबौर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं. स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए पूर्व रेलवे ने हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस का सबौर स्टेशन पर ठहराव करने का निर्णय लिया है. 13023/13024 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस पांच अक्तूबर से प्रायोगिक तौर पर सबौर स्टेशन पर रुकेगी. 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस सबौर स्टेशन पर दोपहर 3.47 बजे पहुंचेगी और वहां से दोपहर 3:49 बजे प्रस्थान करेगी. डाउन में 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस शाम 6.39 बजे सबौर पहुंचेगी और वहां से शाम 6.41 बजे प्रस्थान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >