बंगाल की महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप में हवलदार गिरफ्तार

बंगाल की महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप में हवलदार गिरफ्तार

कोलकाता : शहर के सॉटलेक इलाके की रहनेवाली एक विधवा को शादी का झांसा देकर विगत दो वर्षों से यौन शोषण करने के साथ लाखों रुपये व जेवरात ऐंठनेवाले आर्मी के हवलदार राजीव रंजन को महिला थाने की पुलिस ने टिकारी थाने के भोरी गांव से गिरफ्तार किया है. महिला थानाध्यक्ष रविरंजना ने बताया कि गिरफ्तार आर्मी के हवलदार राजीव रंजन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कोलकाता की रहनेवाले एक महिला विगत 12 वर्ष पहले विधवा हो गयी. उसे एक बच्ची भी है. वह अपने इलाके में एक दुकान कर अपना जीविकोपार्जन करने लगी.

इस दौरान सामान खरीदारी के दौरान उसकी मुलाकात हवलदार राजीव रंजन से हुई. बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गयी और इस दौरान राजीव ने विधवा को झांसे में लेकर यौन शोषण करने लगा. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि अपने घर ले जाने के नाम पर हवलदार ने विधवा का 32 लाख रुपये का मकान बेचवा दिया और करीब 13 लाख रुपये के जेवरात के साथ विधवा व बच्ची को लेकर 16 जुलाई को गया चला आया. हवलदार ने विधवा को अपने घर ले जाने के बजाय उसे बोधगया के एक होटल में रख दिया. वहां से वह दो-तीन दिनों के बाद भाग गया. इसी बीच विधवा उसे खोजते हुए भोरी गांव पहुंच गयी, जहां हवलदार ने उसके साथ मारपीट भी की. तब विधवा ने महिला थाना पहुंच हवलदार के विरुद्ध केस दर्ज कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की गयी और हवलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >