हरिणघाटा: तालाब में डूबने से छात्र की मौत

हर दिन की तरह वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, लेकिन कुछ ही देर में पल्लब पानी में डूबने लगा.

कल्याणी. स्कूल जाने से पहले अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में नहाने गये चौथी कक्षा के एक छात्र की डूबने मौत हो गयी. मृत छात्र का नाम पल्लब सरकार बताया गया है. वह नदिया जिले के हरिणघाटा थाना क्षेत्र के मोल्लाबेलिया ग्राम पंचायत के मदपुर आदर्शपाड़ा इलाके के मदपुर प्राथमिक विद्यालय की चौथी कक्षा का छात्र था. वह स्कूल जाने से पहले अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में नहाने गया था. हर दिन की तरह वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, लेकिन कुछ ही देर में पल्लब पानी में डूबने लगा. दोस्तों ने पल्लब को पानी में डूबता देख शोर मचाया, पर बचाया नहीं जा सका.

स्थानीय लोग पल्लब को पानी से बाहर निकाल हरिंणघाटा ग्रामीण अस्पताल ले गये, वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पल्लब को मृत घोषित कर दिया. पल्लब की मौत खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया है. घटना की खबर मिलते ही हरिणघाटा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >