83.34 लाख का सोना जब्त, युवक गिरफ्तार

सोने के 10 बिस्कुटों समेत एक युवक को पकड़ा है

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), साउथ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने उत्तर 24 परगना स्थित सीमा चौकी हरिदासपुर इलाके में तस्करी की घटना को नाकाम करते हुए सोने के 10 बिस्कुटों समेत एक युवक को पकड़ा है. घटना मंगलवार की है. बरामद सोने के बिस्कुटों का वजन लगभग 1.16 किलोग्राम है, जिनकी कीमत करीब 83.34 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपी बनगांव का निवासी हैं. पूछताछ में उसने बताया कि उसे सोने के बिस्कुटों को कोलकाता में एक व्यक्ति को सौंपना था, जिसके बदले उसे एक हजार रुपये मिलते. आरोपी और जब्त सोना को कस्टम्स विभाग के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >