सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें कोलकाता में 24K, 22K गोल्ड और चांदी का आज का ताजा भाव

22 जुलाई 2026 को कोलकाता सर्राफा बाजार के लिए सोने और चांदी के नए रेट जारी कर दिये गये हैं. जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और एक किलो चांदी के लेटेस्ट रेट्स.

Gold Silver Rate Today 22 July 2026: वेस्ट बंगाल बुलियन मर्चेंट्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (WBBMJA) ने कोलकाता सर्राफा बाजार के लिए सोने और चांदी के नये रेट जारी कर दिये हैं. इसके मुताबिक, बुलियन मार्केट में शुद्ध सोने (Pure Gold Bar 9950), हॉलमार्क वाले सोने (916 Hallmarked Gold) और चांदी (Silver Ready Bar) के दामों में मजबूती देखी जा रही है.

जेवर बनाने वाले सोने का भाव 1.37 लाख रुपए

बुधवार (22 जुलाई) के लिए 24 कैरेट श्रेणी में आने वाले 9950 शुद्धता वाले गोल्ड बार का भाव 1,43,450 रुपए प्रति 10 ग्राम तय हुआ है. इसके पोर्शन (Portion) का रेट 1,44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा. आम ग्राहकों द्वारा जेवर (गहने) बनाने के लिए सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले 22 कैरेट हॉलमार्क सोने का भाव 1,37,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है. एक किलो चांदी रेडी बार (999 शुद्धता) का भाव 2,24,600 रुपए और सिल्वर पोर्शन का रेट 2,24,700 रुपए तय हुआ है.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी का नया भाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें WBBMJA का लेटेस्ट रेट लिस्ट

कोलकाता बुलियन मार्केट : 22 जुलाई का रेट चार्ट

यदि आप आज (22 जुलाई 2026) कोलकाता सर्राफा बाजार से सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले नये रेट चार्ट को ध्यान से जरूर देखें.

विवरणवजनदर (रुपए में)
प्योर गोल्ड बार (9950)10 ग्राम1,43,450
प्योर गोल्ड बार पोर्शन (9950)10 ग्राम1,44,150
हॉलमार्क सोने के गहने10 ग्राम1,37,000
चांदी (रेडी बार 999)1 किलो2,24,600
चांदी (पोर्शन)1 किलो2,24,700

रिटेल शोरूम में करना पड़ेगा अधिक भुगतान

ऊपर दिये गये रेट्स बुलियन कोटेशन के आधार पर हैं. नियमानुसार इस पर जीएसटी (GST) और लागू शुल्क (TCS) अलग से देना होगा. अगर आप जेवर खरीद रहे हैं, तो याद रखें कि सर्राफा बाजार के रिटेल शोरूम में कुल बिल पर 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज (गहने बनाने की घड़ाई) का अलग से भुगतान करना होगा. सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क लगे आभूषण ही खरीदें.

ये भी पढ़ें: कोलकाता सर्राफा बाजार में जारी हुए नये भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा रेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >