सोना-चांदी की कीमतों में उछाल : चांदी 2.2 लाख के पार, हॉलमार्क सोने का भाव 1.36 लाख रुपए, देखें WBBMJA के ताजा रेट

कोलकाता सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज उछाल देखा गया है. चांदी 2.2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गयी है, जबकि 22 कैरेट हॉलमार्क सोने का भाव 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है. शादी-विवाह या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट जानना जरूरी है.

Gold Silver Rate Today 21 July 2026: घरेलू और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की मजबूत मांग के बीच कोलकाता के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है. वेस्ट बंगाल बुलियन मर्चेंट्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (WBBMJA) ने 21 जुलाई 2026 के लिए जारी आधिकारिक भाव के मुताबिक, बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है. चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम 2.2 लाख रुपए के पार चली गयी है. यदि आप भी शादी-विवाह या निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले कोलकाता के आधिकारिक भाव जरूर जान लें.

आज सोने का ताजा भाव | Gold Rate Today

कोलकाता सर्राफा बाजार एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग शुद्धता के आधार पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं. 10 ग्राम के प्योर गोल्ड बार (Pure Gold Bar - 9950) की कीमत 1,42,750 रुपए, प्योर गोल्ड बार पोर्शन (Pure Gold Bar Portion - 9950) की कीमत 1,43,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी (Hallmarked Gold Ornaments - 916) का मूल्य 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है. गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट (916) हॉलमार्क सोने की कीमत 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गयी है.

चांदी की कीमतों में लगी आग | Silver Rate Today

औद्योगिक मांग और निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. एक किलोग्राम सिल्वर रेडी बार (Silver Ready Bar 999) का भाव 2,20,900 रुपए है. सिल्वर पोर्शन (Silver Portion) की कीमत आज 2,21,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी का नया भाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें WBBMJA का लेटेस्ट रेट लिस्ट

जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज अलग से

ज्वेलरी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि सर्राफा एसोसिएशन (WBBMJA) द्वारा जारी इन कीमतों में वस्तु एवं सेवा कर (GST) और टीसीएस (TCS) शामिल नहीं हैं. आप किसी शोरूम या ज्वेलरी दुकान से सोने के गहने खरीदेंगे, तो इस बेस प्राइस के ऊपर आपको 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ-साथ मेकिंग चार्ज और टीसीएस का अलग से भुगतान करना होगा. इससे ज्वेलरी की फाइनल प्राइस थोड़ी अधिक होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >