बरानगर से अपहृत युवती जम्मू में मिली

उत्तर 24 परगना के बरानगर की रहनेवाली एक युवती कुछ महीनों पहले ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद से लापता थी.

कोलकाता. उत्तर 24 परगना के बरानगर की रहनेवाली एक युवती कुछ महीनों पहले ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद से लापता थी. उसके परिवार के सदस्यों ने इसकी शिकायत चितपुर थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवती को रिहा कराने के बदले 70 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी. यह भी पता चला कि युवती कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर घूमने गयी थी. वहां कार चालक के साथ उसका प्रेम हो गया था. वह युवती को कोलकाता आकर अपने साथ उसे बहला कर ले गया था. जांच में पता चला कि वह युवक ट्रक चालक भी है. उसी ने युवती को रिहा करने के बदले 70 लाख रुपये की मांग की थी. पूरी जानकारी मिलने के बाद चितपुर थाने की टीम जम्मू गयी और वहां से युवती को कोलकाता ले आयी. हालांकि उसे बहला कर ले जानेवाला दीपक सिंह फरार है. पुलिस अब उसे तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >