प्रेमी को वीडियो मैसेज भेजकर युवती ने फांसी लगा कर दी जान

अपने प्रेमी को वीडियो मैसेज भेज कर एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी थानाक्षेत्र में स्थित विवेकानंद पार्क में शनिवार देर रात की है.

बांसद्रोणी थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद पार्क की घटनापुलिस ने शुरू की मामले की जांच, युवक से हो रही पूछताछ

संवाददाता, कोलकाता

अपने प्रेमी को वीडियो मैसेज भेज कर एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी थानाक्षेत्र में स्थित विवेकानंद पार्क में शनिवार देर रात की है. खबर पाकर बांसद्रोणी थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर आरोपी प्रेमी से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका की पहचान सुदीप्ता माइति के रूप में हुई है. शुरुआत में पुलिस को पता चला है कि सुदीप्ता ने शनिवार रात राहुल नाम के एक युवक को एक वीडियो मैसेज भेजा था. उसमें उसने कहा था कि वह फांसी लगा कर आत्महत्या करने जा रही है. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी. लेकिन जब पुलिस कमरे में पहुंची, तो युवती का फंदे पर लटका हुआ शव मिला. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या क्यों की. पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि सुदीप्ता विवेकानंद पार्क इलाके में एक किराये के मकान में रहती थी. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >