रंगदारी नहीं, गैंगवार की रंजिश बनी हत्या की वजह

बताया जाता है कि हारुन का सहयोगी रोहित हुसैन हथियार सप्लाई करता था.

दो गुटों की पुरानी दुश्मनी ने ली शफीक खान की जान तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी हावड़ा. हावड़ा के पिलखाना इलाके में प्रमोटर शफीक खान की हत्या का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है. शुरुआती तौर पर रंगदारी को कारण माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया है कि यह वारदात दो गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी हारुन खान और मृतक शफीक खान अलग-अलग गैंग से जुड़े थे. दोनों ��े खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि हारुन का सहयोगी रोहित हुसैन हथियार सप्लाई करता था. रोहित पहले शफीक के गैंग के साथ था, लेकिन बाद में हारुन के गुट में शामिल हो गया. इसके बाद शफीक ने किसी अन्य स्रोत से हथियार खरीदना शुरू कर दिया. इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव और झड़प की घटनाएं होती रहती थीं. जानकारी के मुताबिक, हारुन पिलखाना इलाके में अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहता था. 26 जनवरी को उसने पिलखाना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें विधायक गौतम चौधरी उपस्थित थे. हालांकि इस संबंध में विधायक ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों से मिलना-जुलना उनका दायित्व है और वह तथा उनकी पार्टी हिंसा के खिलाफ है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता गुड्डू मसूद आलम खान ने कहा कि यह हत्या रंगदारी के लिए की गयी. उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या मजहब नहीं होता. मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मुख्य आरोपी हारुन खान और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है. रिपोर्टर को पीटने के आरोप में छह अरेस्टः हावड़ा. गोलाबाड़ी में प्रमोटर शफीक खान की हत्या के बाद कवरेज करने पहुंचे एक निजी बांग्ला चैनल के रिपोर्टर मयूख ठाकुर चक्रवर्ती के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी को गुरुवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >