चार साइकिल, एक मोटर वैन व एक पैडल वैन जब्त

रविवार को डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र और सीआइ मगरा सौमेन विश्वास की उपस्थिति में इन बरामद वाहनों को उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया.

हुगली. पिछले कुछ दिनों से पांडुआ थाना क्षेत्र में कई साइकिल, वैन और मोटर वैन की चोरी की घटनाएं सामने आयी थीं. यह मामला जब पांडुआ थाने के प्रभारी सौम्य पात्र के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआइ सुजन मजूमदार, एएसआइ सुब्रत दास और अन्य पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया. शनिवार की रात, इस विशेष टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया और तलाशी के दौरान चार साइकिल, एक मोटर वैन और एक पैडल वैन बरामद की. रविवार को डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र और सीआइ मगरा सौमेन विश्वास की उपस्थिति में इन बरामद वाहनों को उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया. खोई हुई चीजों को वापस पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >