परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन तत्पर
प्रतिनिधि, हुगली.
जिले के पांच परीक्षार्थी अस्पताल से माध्यमिक की परीक्षा दे रहे हैं. शाश्वती चक्रवर्ती, आकुनी बीजी बिहारी लाल इंस्टिट्यूशन की छात्रा है. उसका परीक्षा केंद्र शियाखाला बेनी माधव गर्ल्स स्कूल में पड़ा है. गणित की परीक्षा के दिन ही उसकी तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद से वह चंडीतला आइया अस्पताल में भर्ती है.
सोमवार को उसने वहीं से इतिहास परीक्षा दी. इसी तरह, सिंगुर ग्रामीण अस्पताल से वर्षा घरुई परीक्षा दे रही है, जो मधुबाटी हाइस्कूल की छात्रा है.
धनियाखाली अस्पताल से दो परीक्षार्थी पीयू आहिरी और चयन सबर, माध्यमिक की परीक्षा दे रहे हैं. पीयू फूड पॉयजनिंग के कारण भर्ती है, जबकि चयन को किसी अज्ञात जीव ने काट लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी.
वहीं, आरामबाग अस्पताल से मधुमिता मोदी अपनी माध्यमिक की परीक्षा दे रही है. माध्यमिक परीक्षा के क्विक रिस्पॉन्स टीम के सदस्य कौशिक शील ने जानकारी दी कि जिला स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
