बड़ाबाजार में जेब से मोबाइल गायब करनेवाले पांच अरेस्ट
लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने पेट्रोलिंग करने के दौरान इएम बाइपास में रूबी क्रॉसिंग के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.
बड़ाबाजार में जेब से मोबाइल गायब करनेवाले पांच अरेस्ट
इएम बाइपास से हुई गिरफ्तारी, तीन मोबाइल फोन जब्त
संवाददाता, कोलकातालालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने पेट्रोलिंग करने के दौरान इएम बाइपास में रूबी क्रॉसिंग के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारियां बड़ाबाजार के पोस्ता इलाके में लोगों की जेब से मोबाइल गायब करने के मामले में हुई है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम अमीरुल लस्कर (24), माजिद लस्कर (22), रमजान शेख (27), सलाउद्दीन शेख (22) और मोनी शेख (27) के रूप में हुई है. ये सभी दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ के निवासी हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गये आरोपी इलाके में एक बड़े गिरोह के सदस्य बताये गये हैं. सभी आरोपियों को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.