कृष्णानगर कोर्ट के वकील पर फायरिंग, एक अरेस्ट

पीड़ित वकील का नाम सुमन घोष है. सूत्रों के अनुसार, सुमन घोष अपनी जमीन पर घेराबंदी का मुआयना कर रहे थे.

कल्याणी. नदिया जिले की कृष्णानगर जिला अदालत के एक वकील पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी. ऐसी घटना कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत भंडारखोला पंचायत के पानी नाला इलाके में घटी. पीड़ित वकील का नाम सुमन घोष है. सूत्रों के अनुसार, सुमन घोष अपनी जमीन पर घेराबंदी का मुआयना कर रहे थे. आरोप है कि उनकी जमीन से मिट्टी की अवैध कटाई हो रही थी. वकील सुमन घोष ने कहा कि भू-माफियाओं ने कई जगहों पर जबरन कब्जा कर लिया और मिट्टी काट दी. बाद में उस जमीन को बेच भी दिया. सूचना पाकर वह अपनी जमीन को घेरने गये थे. बताया जाता है कि इसी दौरान उनका विजय घोष से विवाद हो गया. बाद में विजय बम और हथियार के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और वकील पर चार-पांच राउंड फायरिंग की. घटना के बाद सुमन घोष की शिकायत पर कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बाकी अन्य फरार हैं. कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >