दीपावली के बाद कई जगहों पर लगी आग

महानगर में दीपावली के बाद भी शहर में अग्निकांड की घटनाओं के होने का सिलसिला जारी है. हालांकि किसी भी मामले में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है.

किसी भी घटना में किसी व्यक्ति को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

संवाददाता, कोलकाता

महानगर में दीपावली के बाद भी शहर में अग्निकांड की घटनाओं के होने का सिलसिला जारी है. हालांकि किसी भी मामले में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने की पहली घटना बहूबाजार थानाक्षेत्र में स्थित सीआर एवेन्यू की है.कमरे में जूते बनाने की सामग्री में लगी आग : बहूबाजार थानाक्षेत्र में स्थित जूता बनाने के सामान में आग लगने से वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग सीआर एवेन्यू में बुधवार देर रात दो बजे की है. बताया जा रहा है कि यहां एक कमरे में जूता बनाने से जुड़ा सामान रखा हुआ था. उसी कमरे से धुआं निकलते देख पुलिस के साथ दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी गयी. तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. कमरे में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगने का प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है. इस घटना में कमरे को भारी नुकसान पहुंचा है. अलीपुर : दुकान में लगी आग : महानगर के चेतला थानाक्षेत्र में स्थित अलीपुर रोड में सड़क किनारे बनी एक दुकान में आग लगने से वहां कुछ समय के लिए लोग आतंकित हो गये. घटना अलीपुर रोड में बुधवार रात की है. खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. हालांकि एक इंजन की मदद से ही आग पर काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारण का पता लगाया जा रहा है. खाली पड़े मकान की दूसरी मंजिल में लगी आग : महानगर के रिजेंट पार्क थानाक्षेत्र में स्थित चंडी घोष रोड में खाली पड़े एक मकान में आग लगने से आसपास रहनेवाले लोग कुछ समय के लिए आतंकित हो गये. आग चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर बुधवार देर रात को लगी थी. खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और एक घंटे में ही आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारण का पता लगाया जा रहा है.बेहला : कमरे में लगी आग : महानगर के बेहला थानाक्षेत्र में स्थित पशुपति भट्टाचार्य रोड में तीन मंजिली मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में आग लगने से वहां कुछ देर तक लोग आतंकित हो गये. आग बुधवार रात को लगी थी. खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना में भी किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है. आग में कमरे को भारी नुकसान पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >