आपका गणना प्रपत्र अपलोड हुआ या नहीं, ऐसे करें चेक

थ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को फॉर्म जमा कर चुके हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बीएलओ ने आपका फॉर्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर सही तरह से अपलोड किया है? इसे घर बैठे कुछ आसान चरणों में जांचा जा सकता है. ऑनलाइन भरा गया फॉर्म भी इसी प्रक्रिया से चेक किया जा सकता है.

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) की प्रक्रिया जारी है. गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग पूरा हो चुका है और कई लोग अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को फॉर्म जमा कर चुके हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बीएलओ ने आपका फॉर्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर सही तरह से अपलोड किया है? इसे घर बैठे कुछ आसान चरणों में जांचा जा सकता है. ऑनलाइन भरा गया फॉर्म भी इसी प्रक्रिया से चेक किया जा सकता है.

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें. ब्राउजर में टाइप करें- voters.eci.gov.in यहां Voter Services Portal खुल जायेगा. पोर्टल के दायीं ओर ऊपर स्थित Fill Enumeration Form बटन पर क्लिक करें. यहां Log In या Sign In का विकल्प दिखेगा. पहली बार उपयोग करने वाले Sign In पर क्लिक करें. पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता Log In चुनें. नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें. आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा.

ओटीपी डालते ही पोर्टल का मुख्य पेज खुल जायेगा. लॉग इन होने के बाद आपका नाम पोर्टल के दायीं ओर सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके बाद दोबारा Fill Enumeration Form पर क्लिक करें. अपना राज्य चुनें, फिर अपना एपिक नंबर (वोटर कार्ड नंबर) भरें और Search दबाएं.

आपके फॉर्म का रिकॉर्ड खुलेगा. यदि बीएलओ ने आपका फॉर्म पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, तो संदेश दिखायी देगा- आपका फॉर्म पहले ही सबमिट हो चुका है. इसके साथ आपके मोबाइल नंबर का विवरण भी दिखेगा. अगर फॉर्म अभी तक अपलोड नहीं किया गया है, तो कोई ऐसा संदेश नहीं दिखेगा और आपके सामने नया फॉर्म खुलेगा.

समस्या आने पर क्या करें?

यदि पोर्टल पर दिख रहे फॉर्म में मोबाइल नंबर गलत है, या आपने फॉर्म जमा नहीं किया, लेकिन पोर्टल पर सबमिटेड दिख रहा है, या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देती है, तो तुरंत अपने बीएलओ या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें.

4 दिसंबर- सभी गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि

9 दिसंबर- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी

7 फरवरी (अगले वर्ष) – अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >