शुभेंदु ने उदयन गुहा समेत 41 के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

कूचबिहार में यात्रा के दौरान मंगलवार को शुभेंदु के काफिले पर हुआ था हमला

कूचबिहार में यात्रा के दौरान मंगलवार को शुभेंदु के काफिले पर हुआ था हमला कोलकाता. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कूचबिहार में अपने काफिले पर हुए हमले के मामले में राज्य के एक कैबिनेट मंत्री समेत कुल 41 लोगों के नाम पुलिस शिकायत में दर्ज करायी है. इनमें राज्य के उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री उदयन गुहा का नाम भी शामिल है. यह शिकायत शुभेंदु अधिकारी ने अपने वकील के माध्यम से कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य के कार्यालय में दर्ज करायी है. कूचबिहार जिला पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि इस हमले के मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है, जबकि मंगलवार शाम तक यह संख्या तीन थी. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हो गयी है और इसमें कोई भी हमलावर रोहिंग्या या अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं है. वहीं, इसे लेकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी के आरोप निराधार हैं. न तो किसी रोहिंग्या और न ही किसी बांग्लादेशी मुसलमान को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि जो भी बंगालियों और बंगाली भाषा का अपमान करेगा, उसे काले झंडे दिखाये जायेंगे. उल्लेखनीय है कि यह हमला मंगलवार को उस समय हुआ था, जब शुभेंदु अधिकारी कूचबिहार में एक कार्यक्रम में शामिल हुए होने के पहुंचे थे. बताया गया कि जैसे ही उनका काफिला शहर में दाखिल हुआ, भीड़ ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. वहीं, घटना को लेकर शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का सबूत हैं, और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >