बार में मारपीट, दो पुलिसकर्मी सहित तीन गिरफ्तार

सांकराइल थाना अंतर्गत धूलागढ़ स्थित एक बार में शराब पीने के बाद मारपीट करने के आरोप में एक सिविक वालंटियर सहित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

हावड़ा. सांकराइल थाना अंतर्गत धूलागढ़ स्थित एक बार में शराब पीने के बाद मारपीट करने के आरोप में एक सिविक वालंटियर सहित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम पंजाब मंडल (कांस्टेबल), विजय पाल (होमगार्ड) और अरिंदम काड़ार (सिविक वालंटियर) हैं. तीनों सांकराइल थाने में कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार रात को तीनों ने बार में शराब पी और बिल का भुगतान करने से इंकार कर दिया. आरोप है कि बार के कर्मचारियों ने जब विरोध जताया, तो पुलिस का धौंस दिखा तीनों ने उनकी पिटाई कर दी. इसमें तीन कर्मचारी घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >