यात्री बैठाने को लेकर ऑटो व टोटो चालकों में मारपीट

यात्री बैठाने लेकर श्यामनगर में ऑटो व टोटो चालकों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है.

बैरकपुर. यात्री बैठाने लेकर श्यामनगर में ऑटो व टोटो चालकों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है. इस विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को दोनों पक्षों को वासुदेवपुर थाने में बुलाया गया था. आरोप है कि थाना जाने के दौरान ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर टोटो चालकों के साथ मारपीट की. घटना में दोनों पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया. वहां दो की हालत गंभीर देख सागरदत्त अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बता दें कि ऑटो और टोटो श्यामनगर स्टेशन के निकट तेरांगी मोड से फीडर रोड होते हुए वासुदेवपुर जंक्शन तक चलते हैं. यात्री बैठाने को लेकर दोनों यूनियनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >