दस्तावेज मुहैया करानेवाले के घर में मिले फर्जी स्टांप

इस अंदेशा को खारिज नहीं किया जा रहा है कि आरोपी के तार फर्जी दस्तावेज बनाने वाले किसी बड़े गिरोह से नहीं हो सकते हैं.

कोलकाता. भारत में अवैध रूप से स्थायी रूप से बसने की कोशिश में गिरफ्तार की गयी बांग्लादेशी मॉडल शांता पाल (28) का फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार मुमताजुद्दीन (38) को लेकर तमाम जानकारी जुटाने में कोलकाता पुलिस के गुप्तचर शाखा के अधिकारी जुटे हैं. इस अंदेशा को खारिज नहीं किया जा रहा है कि आरोपी के तार फर्जी दस्तावेज बनाने वाले किसी बड़े गिरोह से नहीं हो सकते हैं. मेमारी स्थित उसके ठिकाने से कई सरकारी विभागों व अधिकारियों के फर्जी स्टांप व दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं. बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, पाल को फर्जी दस्तावेज दिलवाने में मदद करने वाले आरोपी सौमिक को लेकर भी पुलिस को अहम तथ्य मिले हैं. उस पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर वह ग्राहकों को जोड़ता था. जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति संपर्क करता, वह उन्हें फर्जी दस्तावेज बनाने की पेशकश करता. अंदेशा है कि सौमिक के कई एजेंट अलग-अलग इलाकों में फैले हुए हैं. पुलिस का मानना है कि सौमिक से पूछताछ कर रैकेट के और भी सदस्यों की पहचान की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >