कलेक्शन के रुपये लूटे जाने की गढ़ी कहानी, अरेस्ट

ऑफिस के कलेक्शन के 9 लाख रुपये लेकर खुद गायब कर रुपये लूटे जाने की कहानी गढ़ कर शिकायत दर्ज कराने मोचीपाड़ा थाने में पहुंचे आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. ऑफिस के कलेक्शन के 9 लाख रुपये लेकर खुद गायब कर रुपये लूटे जाने की कहानी गढ़ कर शिकायत दर्ज कराने मोचीपाड़ा थाने में पहुंचे आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी कर्मचारी का नाम देबा दास है. उसे मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उसे 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. इस दौरान सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि आरोपी कंपनी के 9 लाख रुपये कलेक्शन कर इसे बैंक में जमा कराने गया था. बाद में, शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लोग बाइक पर आये और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये. इसके बाद पूछताछ में पता चला कि उसने खुद पूरी कहानी गढ़कर सारे रुपये को हड़प लिया था.

उसके बयान में संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद रुपये गायब करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ कर लूटी गयी राशि को बरामद करने की कोशिश में पुलिस जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >