चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय बंगाल दौरे पर

राष्ट्रीय चुनाव आयोग की एक विशेष टीम मंगलवार रात कोलकाता पहुंची. टीम में उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती समेत आयोग के चार अधिकारी शामिल हैं.

आज अधिकारियों से मिल कर करेगी बात कोलकाता. राष्ट्रीय चुनाव आयोग की एक विशेष टीम मंगलवार रात कोलकाता पहुंची. टीम में उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती समेत आयोग के चार अधिकारी शामिल हैं. आयोग की विशेष टीम के बुधवार और गुरुवार को कई कार्यक्रम हैं. बताया जा रहा है कि आयोग की विशेष टीम एसआइआर की तैयारियों का जायजा लेगी. आयोग पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा पर विशेष ध्यान दे रहा है. ज्ञानेश भारती इन तीनों जिलों को लेकर अलग-अलग बैठक करेंगे. वह राजारहाट-गोपालपुर में सभी अधिकारियों से मिलेंगे. बुधवार सुबह 10 बजे से ज्ञानेश भारती उत्तर बंगाल को छोड़ कर सभी जिलों के जिलाधिकारियों और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद वह पहले राजारहाट-गोपालपुर और फिर बारासात जायेंगे. गुरुवार सुबह 10 बजे यह टीम कोलाघाट जायेगी. टीम वहां तीन जिलों पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. आयोग के अधिकारी के अनुसार बांकुड़ा में 2002 की मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम थे, उनमें से कई के नाम 2025 की सूची में नहीं पाये गये हैं. आयोग इसकी गहन समीक्षा करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >