290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता और हावड़ा में 11 ठिकानों पर ईडी के छापे

ED Raids in West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 290 करोड़ रुपए के बैंक ऋण फर्जीवाड़ा मामले में कोलकाता और हावड़ा में 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. झारखंड के एक बिजली संयंत्र परियोजना से जुड़े इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है.

ED Raids in West Bengal: करीब 290 करोड़ रुपए के बैंक ऋण फर्जीवाड़ा और वित्तीय अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कोलकाता और हावड़ा के 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. हावड़ा जिले के बाली स्थित केपी कुमार स्ट्रीट के एक बहुमंजिला आवास में भी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया.

झारखंड के बिजली संयंत्र से जुड़ा है मामला

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि मामला झारखंड में 66 मेगावाट का बिजली संयंत्र स्थापित करने की परियोजना से जुड़ा है. आरोप है कि एक कंपनी ने बिजली संयंत्र बनाने के नाम पर बैंक से करीब 290 करोड़ रुपए का लोन लिया था. लेकिन परियोजना में पूरी राशि खर्च करने की बजाय धन को कई अन्य कंपनियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पहुंची ED की टीम, बंगाल की राजनीति में भारी भूचाल

ईडी की जांच के मुख्य बिंदु

  • लोन की राशि किन कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गयी.
  • लोन के पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया.
  • वित्तीय लेन-देन में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
  • संबंधित कंपनियों के निदेशकों और अधिकारियों के निजी और व्यावसायिक लेन-देन की भी जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी.

बाली के फ्लैट से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

बाली के जिस फ्लैट में तलाशी ली गयी, वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय कागजात और कुछ डिजिटल उपकरण जब्त किये जाने की सूचना है. अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेजों और बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फिर एक्शन में सेंट्रल एजेंसी ईडी, कोल स्मगलिंग केस में 7 लोगों को भेजा समन

बिजली संयंत्र में कितने पैसे लगे

जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 66 मेगावाट बिजली संयंत्र के लिए लिये गये करीब 290 करोड़ रुपए में से कितनी रकम वास्तव में परियोजना पर खर्च हुई. कितनी रकम दूसरी जगह भेजी गयी. इस मामले में आगे और लोगों की भूमिका सामने आने पर उनसे भी इस सिलसिले में पूछताछ की जायेगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >