चुनाव आयोग ने डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को पद से हटाया

राज्य में चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया है. आयोग ने पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया है. आयोग ने पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. डीजीपी पीयूष पांडे को हटाकर सिद्धिनाथ गुप्ता को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक व आइजीपी नियुक्त किया गया है. वहीं, सुप्रतीम सरकार को हटाकर अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है. इसके अलावा अजय मुकुंद रानाडे को एडीजी (कानून-व्यवस्था) और नटराजन रमेश बाबू को डीजीपी (सुधारात्मक सेवा) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. गौरतलब है रविवार देर रात को आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाकर दुष्यंत नारिवाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है, जबकि गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के स्थान पर संघमित्रा घोष को नियुक्त किया गया है.

उधर, राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर पीयूष पांडे को निदेशक (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया है. सुप्रतिम सरकार को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी), के साथ-साथ एडीजी, खुफिया शाखा, कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, मनोज कुमार वर्मा, जो निदेशक (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे, को एडीजी रैंक में अतिरिक्त निदेशक (सुरक्षा) के रूप में नियुक्त किया गया है. सीआइडी के एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) लक्ष्मी नारायण मीणा का तबादला एडीजी, कारागार सेवा के पद पर कर दिया गया है, जबकि महानिदेशक और आइजीपी (कानून और व्यवस्था) विनीत कुमार गोयल भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) के डीजी और आइजीपी का प्रभार संभालते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >