Durga Puja 2024 : शांति का संदेश देगा दक्षिण कोलकाता का विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन पूजा पंडाल

Durga Puja 2024 :दक्षिण कोलकाता का विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन पूजा पंडाल के जरिए समाज में अच्छा संदेश देना चाहते हैं और सभी को प्रेम व भाईचारे के साथ रहने की अपील करना चाहते हैं.

Durga Puja 2024 : पश्चिम बंगाल के बाघाजतिन (दक्षिण कोलकाता) के विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन कमेटी की ओर से इस साल एक अलग तरह का पूजा पंडाल बनाया जा रहा है, जिसका थीम है, ‘युद्ध’ . इस थीम के जरिये लोगों को आपसी लड़ाई को छोड़ शांति व प्रेम के साथ रहने का संदेश दिया जायेगा. विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन पूजा कमेटी के सचिव सौरभ मजूमदार ने बताया कि बाघाजतिन (दक्षिण कोलकाता) विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन पूजा कमेटी का इस वर्ष पूजा आयोजन का 75वां साल है, हमेशा हम नये थीम पर पंडाल का निर्माण करते हैं.

विद्यासागर सेंट्रल सार्वजनीन पूजा पंडाल का थीम ‘युद्ध

इस बार का थीम है, “युद्ध”, हालांकि यहां युद्ध से तात्पर्य है, लड़ाई और आपसी द्वंद्व. यह थीम हमने दिसंबर 2023 में ही तय कर लिया था. आज के दौर में हम देखते हैं कि भाई का भाई से और पिता का पुत्र से युद्ध चलता रहता है. यह युद्ध हर स्तर पर होने लगा है, जिससे व्यक्ति थक जाता है और उसकी पोजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है. इस युद्ध में हमारे मानवीय व सामाजिक मूल्य खत्म हो रहे हैं. हम पूजा पंडाल के जरिए समाज में अच्छा संदेश देना चाहते हैं और सभी को प्रेम व भाईचारे के साथ रहने की अपील करना चाहते हैं.

Also Read : Mamata Banerjee : बीरभूम के मंदिर में होगी ममता बनर्जी और अनुब्रत मंडल की मुलाकात

मूर्ति कलाकार सनातन डिंडा मां की तैयार कर रहे हैं मूर्तियां

मंडप की सजावट कलाकार सोमनाथ मुखोपाध्याय के हाथों से की जा रही है.थीम युद्ध को लेकर सत्यजीत रे की पंक्तियों के अर्थ को समझाने की कोशिश की गयी है. समाज और मानव धर्म को बचाने के लिए हम संतों, कवियों, लेखकों को याद करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति की दुनिया छोड़ेंगे, यही इस थीम का विजन है. मूर्ति कलाकार सनातन डिंडा मां की मूर्तियां बना रहे हैं, जिसकी भव्य तरीके से सजावट की गयी है.

Also read : मंजूरी के बाद भी केंद्र से नहीं मिली राशि : ममता बनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >