दार्जिलिंग घूमने गयी दमदम की युवती की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

दोस्त उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कोलकाता. दार्जिलिंग घूमने गयी उत्तर 24 परगना के दमदम की रहनेवाली एक युवती की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी. मृतका का नाम अंकिता घोष (28) बताया गया है. इस घटना को लेकर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक ज्योति घोष ने बुधवार को दुख व्यक्त किया. जानकारी के मुताबिक, अंकिता अपने दोस्तों के साथ दार्जिलिंग की यात्रा पर गयी थी. वह संदकफू के बाद तुमलिंग में मंगलवार की रात अचानक बीमार हो गयी. दोस्त उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि तुमलिंग में वह अपने दोस्तों के साथ ठहरी थी. रात में भोजन करने के बाद सोने गयी थी. अचानक बीमार हो गयी. उसे पहले सुखियापोखरी ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दार्जिलिंग जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. मालूम हो कि हाल ही में दार्जिलिंग से संदकफू घूमने के दौरान भवानीपुर के निवासी आशीष भट्टाचार्य (65) नामक एक पर्यटक की मौत हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >