आज दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंच रही हैं. शुक्रवार को वह दार्जिलिंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी.

कोलकाता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह दार्जिलिंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी. इसके साथ ही वह लोक भवन, दार्जिलिंग में ‘रूट एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आइआइटी-खड़गपुर) में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर प्लैटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी. सात मार्च को वह दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संताल काउंसिल द्वारा आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >