गणित के पेपर में चार गलत प्रश्नों के अंक देने की मांग

शिक्षक संगठन ने शिकायत की है कि सिलेबस एक्सपर्ट कमेटी की लापरवाही से यह त्रुटि हो रही है.

कोलकाता. शनिवार को माध्यमिक में गणित का पेपर था. लेकिन यह परीक्षा काफी कठिन थी. छात्रों ने शिकायत की थी कि चार प्रश्नों में त्रुटि थी. शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया और बोर्ड के सामने गलत प्रश्नों के अंक छात्रों को देने का प्रस्ताव रखा. बंगीय शिक्षा ओ शिक्षा कर्मी समिति के महासचिव स्वप्न मंडल ने कहा कि गणित के पेपर में कुल चार प्रश्नों में त्रुटि पायी गयी. इसमें छात्रों का कोई दोष नहीं है. इसमें एक प्रश्न पांच, एक चार और दो एक-एक अंक के थे. कुल मिलाकर छात्रों को 11अंक दिये जाने चाहिए. चाहे छात्रों ने उसके उत्तर लिखे हो या नहीं. ये प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के थे. यहां तक कि पाठ्यपुस्तक से सीधे उद्धृत संख्याएं भी गलत हैं, इसका खामियाजा छात्र क्यों भुगतें. इसी के आधार पर बोर्ड को इन चार भूल प्रश्नों की एवज में 11 अंक दिये जाने की हम मांग करते हैं. शिक्षक संगठन ने शिकायत की है कि सिलेबस एक्सपर्ट कमेटी की लापरवाही से यह त्रुटि हो रही है. शिक्षक संगठन के दबाव के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि इस मसले पर विचार करते हुए छात्रों को कुछ रियायत दी जायेगी. माध्यमिक गणित परीक्षा में दो कठिन प्रश्नों के उत्तर छात्रों को दिये जाने पर बोर्ड एक्जामनिरों व हेड एक्जामनिरों को गोपनीय पत्र भेजेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >