सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर प्रदर्शन

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर मोहनपुर ग्राम पंचायत संख्या 14 की एक कॉलोनी इलाके में सरकारी जमीन को अवैध कब्जा करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया.

बैरकपुर मोहनपुर ग्राम पंचायत की घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर मोहनपुर ग्राम पंचायत संख्या 14 की एक कॉलोनी इलाके में सरकारी जमीन को अवैध कब्जा करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस सरकारी जमीन पर कौन कब्जा कर मकान बना रहा है, लेकिन वे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा नहीं करने देंगे. उस सरकारी जमीन पर घर बनाने के बजाय बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क या खेल का मैदान बनाया जाना चाहिए.

इस संबंध में मोहनपुर ग्राम पंचायत के अरिजीत दास ने कहा कि यह जगह सरकारी है. लेकिन इसके बावजूद इसका अतिक्रमण किया जा रहा है. दूसरी ओर, मोहनपुर ग्राम पंचायत के पंचायत प्रधान निर्मल कर ने कहा कि यह जमीन शरणार्थी राहत भूमि है और पूरा कॉलोनी क्षेत्र ऐसी सरकारी जमीन पर बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अनुमति से वहां दो बेघर लोगों को आश्रय दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >