व्यवसायी पर जानलेवा हमला

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया. घटना रविवार रात की है.

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया. घटना रविवार रात की है. सूत्रों के अनुसार, श्यामनगर स्थित एक क्लब में स्थानीय लोग पिकनिक मना रहे थे. तभी उन्होंने एक शख्स को रक्तरंजित हालत में मदद मांगते देखा. वे तुरंत उसके पास गये और उसे मगराहाट ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. व्यवसायी के गले में चोट थी, इसलिए पुलिस उसका बयान नहीं ले पायी. हालांकि, पुलिस तफ्तीश कर पूरे मामले का पता लगाने में जुटी है. घायल शख्स का नाम हसीबुल मोल्ला है. वह श्यामनगर इलाके का निवासी है. पेशे से वह मांस विक्रेता है. उसपर किसने जानलेवा हमला किया, यह जांच का विषय है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >