जेबीपुर : तालाब से मिला कैंसर पीड़ित वृद्ध का शव

जिले के जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में एक तालाब से वृद्ध का शव बरामद हुआ. शव के दोनों हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे.

हावड़ा. जिले के जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में एक तालाब से वृद्ध का शव बरामद हुआ. शव के दोनों हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. मृतक की शिनाख्त तपन मंडल (65) के रूप में हुई है.

वह कैंसर से पीड़ित थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तालाब के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में लिखा हुआ था कि कैंसर लाइलाज है, इसलिए सभी को अलविदा. हालांकि सुसाइड नोट मिलने के बाद भी पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि वृद्ध के हाथ-पैर रस्सी से क्यों बंधे थे. वृद्ध की मौत को लेकर पुलिस भी असमंजस में है. पुलिस ने कहा कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे. ऐसे में हत्या की आशंका हो सकती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >