संकट में दार्जिलिंग टी इंडस्ट्री, 61 फीसदी गिरा उत्पादन, चाय उद्योग को बचाने के लिए ITA ने मांगा 113 करोड़ का पैकेज

Darjeeling Tea Production Falls 61 Percent: दार्जिलिंग चाय का उत्पादन 61 प्रतिशत घटकर 5.6 मिलियन किलो रह गया है. इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने GI हेरिटेज को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से 113 करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की.

Darjeeling Tea Production Falls 61 Percent: अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध दार्जिलिंग टी (Darjeeling Tea) इंडस्ट्री इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. उत्पादन में आयी ऐतिहासिक गिरावट और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल नीतिगत हस्तक्षेप और वित्तीय सहायता की गुहार लगायी है. आईटीए ने कहा है कि इस विश्व प्रसिद्ध जीआई (GI Tag) धरोहर को बचाने के लिए यह जरूरी है.

14.49 मिलियन किलो से घटकर 5.6 मिलियन किलो हुआ चाय का उत्पादन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दार्जिलिंग में चाय का उत्पादन वर्ष 1990 में 14.49 मिलियन किलोग्राम था, जो अब घटकर वर्ष 2025 में महज 5.6 मिलियन किलोग्राम रह गया है. यानी सीधे-सीधे उत्पादन में 61 प्रतिशत की गिरावट.

बढ़ती लागत और जलवायु परिवर्तन बनी मुख्य वजह

चाय बागान मालिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि दार्जिलिंग चाय उद्योग पर एक साथ कई आर्थिक और प्राकृतिक संकट आन पड़े हैं. मजदूरों के वेतन, भविष्य निधि (PF) और अन्य भत्तों के कारण उत्पादन लागत काफी बढ़ गयी है. जलवायु परिवर्तन (Climate Change) भी इसके लिए जिम्मेदार है. अनिश्चित मौसम, कम बारिश और तापमान में बदलाव का सीधा असर चाय की पत्तियों की गुणवत्ता और पैदावार पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य देशों से मिल रही कड़ी चुनौती और श्रमिकों की कमी ने संकट को और गहरा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: चाय बागान श्रमिकों के लिए 313.30 करोड़ की योजना को मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

दार्जिलिंग के लिए 113 करोड़ और डुआर्स-तराई के लिए 50 करोड़ के पैकेज की मांग

इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने राज्य सरकार के सामने एक विशेष वार्षिक सहायता पैकेज (Annual Support Package) का प्रस्ताव रखा है. एसोसिएशन ने कहा है कि दार्जिलिंग टी के लिए 113 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाये. 50 करोड़ रुपए नियोक्ता (Employers) के पीएफ (PF) अंशदान में राहत देने के लिए देने की मांग की गयी है. उच्च गुणवत्ता वाली ऑर्थोडॉक्स चाय (Orthodox Tea) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड़ रुपए मांगे हैं.

ये भी पढ़ें: ममता की 300 रुपए वाली प्रतिज्ञा से उद्योग जगत चिंतित, क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान?

चाय कारखानों के आधुनिकीकरण के लिए भी चाहिए पैकेज

परिवहन (Transport), बागानों के मशीनीकरण (Mechanisation) और चाय कारखानों के आधुनिकीकरण (Factory Modernisation) के लिए अलग से पैकेज देने की मांग की गयी है. इसके साथ ही डुआर्स और तराई (Dooars-Terai) के भी लिए राहत देने की अपील की गयी है. पश्चिम बंगाल के कुल चाय उत्पादन का 98 फीसदी हिस्सा कवर करने वाले डुआर्स और तराई क्षेत्रों के चाय बागानों के लिए 50 करोड़ रुपए के पैकेज की सिफारिश की गयी है.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग टी के नाम पर बिक रहे नकली चाय के खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >