Sitaram Yechury : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत ‘गंभीर’, एम्स में भर्ती

Sitaram Yechury : पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाॅक्टर की एक टीम गठित की गई है.डाॅक्टरों की यह टीम लगातार सीताराम येचुरी की स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

Sitaram Yechury: : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत ‘गंभीर’ है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर हैं. सीतारमण येचुरी को 19 अगस्त में सीने में संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाॅक्टर की एक टीम गठित की गई है.

सीताराम येचुरी की हालत गंभीर

डाॅक्टरों की यह टीम लगातार सीताराम येचुरी की स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था.हाल में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
Also Read : Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >