शुभेंदु के कक्ष के बाहर हवाई चप्पल मिलने पर विवाद

विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. सत्र के अंतिम दिन एक अनोखी घटना देखने को मिली. जहां एक ओर विधानसभा के सत्र से भाजपा विधायकों को निलंबित किये जाने से सदन में माहौल गर्म था, वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कक्ष के बाहर महिलाओं की हवाई चप्पलें देखे जाने पर विवाद गहरा गया है.

कोलकाता. विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. सत्र के अंतिम दिन एक अनोखी घटना देखने को मिली. जहां एक ओर विधानसभा के सत्र से भाजपा विधायकों को निलंबित किये जाने से सदन में माहौल गर्म था, वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कक्ष के बाहर महिलाओं की हवाई चप्पलें देखे जाने पर विवाद गहरा गया है. विधानसभा में श्री अधिकारी के कक्ष के सामने पांच जोड़ी चप्पलें पड़ी हुई थीं. शुभेंदु के कार्यालय के सामने चप्पलें देखे जाने पर उनके निजी सहायक प्रदीप भट्टाचार्य ने विधानसभा के मुख्य मार्शल से इसकी शिकायत की है.

शुभेंदु के निजी सहायक ने मार्शल सह डिप्टी मार्शल से भी शिकायत की है. ऐसे में शुभेंदु के कक्ष के बाहर चप्पलें किसने रखीं, इसका पता लगाया जा रहा है. डिप्टी मार्शल ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, पर विधानसभा में पहले कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं. जब किसी ने नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय के सामने चप्पलें छोड़ दी हो.

उधर, विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा मैंने मार्शल को सूचित किया है. मार्शल ने डिप्टी मार्शल को शिकायत की कॉपी भेजी है. सीसीटीवी देख कर पूरे मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >