वैद्यवाटी में बहुमंजिली इमारत के निर्माण को लेकर विवाद गहराया

एक पुराने मकान को तोड़ कर बनाये जा रहे बहुमंजिला भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रमोटर के बीच विवाद बढ़ गया है.

हुगली. वैद्यवाटी के मधुचक्र स्कूल के पास जीटी रोड से सटे एक पुराने मकान को तोड़ कर बनाये जा रहे बहुमंजिला भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रमोटर के बीच विवाद बढ़ गया है. निवासियों का आरोप है कि निर्माण के दौरान नियमानुसार सड़क के लिए जगह नहीं छोड़ी जा रही है, जिससे रास्ता संकरा हो रहा है. इसके विरोध में सोमवार को नागरिकों ने जीटी रोड जाम कर दिया. इलाकावासियों ने बताया कि उन्होंने इस निर्माण कार्य को लेकर पहले ही नगरपालिका को लिखित में शिकायत देकर हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, प्रमोटर शेख अब्दुल मतीन ने कहा कि हम पुराने मकान की सीमा के भीतर ही दीवार बना रहे थे. स्थानीय लोगों की आपत्ति के कारण फिलहाल बाउंड्री वॉल का काम रोक दिया गया है. हमारे पास निर्माण के सभी आवश्यक अनुमति पत्र मौजूद हैं. अंदरूनी निर्माण पर कोई कानूनी रोक नहीं है, इसलिए वह कार्य जारी रहेगा. हम अपने कागजात लेकर नगरपालिका जायेंगे और उनके निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >