दपूरे को परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने दिये कई सुझाव

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सदस्यों को दक्षिण पूर्व रेलवे की हालिया उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया.

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा- सुझावों पर विचार होगा कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 15 अक्तूबर को कोलकाता में क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ( जेडआरयूसीसी ) की 105वीं बैठक आयोजित की गयी. जेडआरयूसीसी की बैठक में सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, सांसद विद्युत बरन महतो, सांसद खीरू महतो, सांसद कालीपद सरन खेरवाल, विधायक श्यामल मंडल और अन्य सदस्य उपस्थित थे. जेडआरयूसीसी की बैठक में कुल 25 सदस्य उपस्थित थे. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सदस्यों को दक्षिण पूर्व रेलवे की हालिया उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया. उन्होंने यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा उपायों में सुधार, माल ढुलाई में वृद्धि, अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पुनर्विकास आदि के क्षेत्र में की गयी पहलों का उल्लेख किया. सदस्यों ने दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा उठाये गये विकासात्मक कदमों की सराहना करते हुए रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी में और सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिये. इस दौरान जेडआरयूसीसी के सदस्यों के कई सुझाव महाप्रबंधक के सामने रखा इसमें मुख्यरूप से रेल सेवाओं में समय की पाबंदी, रेल मार्गों का विस्तार, ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव, ट्रेनों की आवृत्ति में वृद्धि, नए हॉल्ट स्टेशनों का निर्माण आदि शामिल थे. उन्होंने स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय, प्लेटफार्म शेड, यात्रियों के लिए रैंप आदि जैसी अधिक यात्री सुविधाओं की आवश्यकता का भी उल्लेख किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >