भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार इस प्रकार के भ्रष्टाचार से पूरी तरह वाकिफ है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को पूरे राज्य में जमीन भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार का भूमि और भूमि सुधार विभाग (बीएलआरओ) खाली पड़ी जमीनों के दस्तावेज़ों में हेरफेर कर उनकी खरीद-फरोख्त में मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों या ऐसी जमीनें, जिनका मालिक कोई उपयोग नहीं कर पा रहा है, उनके दस्तावेज़ों में बदलाव कर उन्हें बेच दिया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार इस प्रकार के भ्रष्टाचार से पूरी तरह वाकिफ है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उनका कहना है कि सरकारी जमीनों के फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उन्हें बेचने का सिलसिला पूरे राज्य में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >