सिगरेट से झंडा को जलाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता ने मांगी माफी

सोदपुर के देशबंधुनगर इलाके में शनिवार देर रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर रात में जाते समय सिगरेट से टीएमसीपी का झंडा जलाने का आरोप सामने आने के बाद आोरपी ने माफी मांग ली है.

संवाददाता, सोदपुर.

सोदपुर के देशबंधुनगर इलाके में शनिवार देर रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर रात में जाते समय सिगरेट से टीएमसीपी का झंडा जलाने का आरोप सामने आने के बाद आोरपी ने माफी मांग ली है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम ध्रुवज्योति घोष है. बताया जा रहा है कि राह चलते समय एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि ध्रुवज्योति सिगरेट से तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) का झंडा सिगरेट से जलाकर चल दिये. एक नहीं इस तरह से दो झंडों को जलाया. यह वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद ही इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी को पकड़ कर पार्टी कार्यालय में बुलाया गया. इसके बाद आरोपी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया और लिखित रूप से माफी मागी कि अब से वह भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देगा. खबर पाकर मौके पर खड़दह थाने की पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >