अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए स्वयं पहल करे आयोग

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से कहा है कि अगर बंगाल में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव कराना है

संवाददाता, कोलकाता.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से कहा है कि अगर बंगाल में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव कराना है, तो आयोग को स्वयं पहल कर अवैध हथियारों के जखीरों को बरामद करना होगा. उन्होंने चुनाव आयोग से राज्य में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले कथित रूप से लाये जा रहे हथियारों के जखीरे पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की. श्री अधिकारी ने कहा कि इस मामले में केवल राज्य प्रशासन या पुलिस पर निर्भर न रहकर आयोग अपने स्तर से जांच-पड़ताल करे. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग इस काम के लिए बंगाल पुलिस और प्रशासन पर भरोसा कर रहा है, तो लोकतंत्र को भगवान ही बचा सकते हैं.

उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें बीरभूम जिले के एक कथित तृणमूल कांग्रेस नेता और रेत तस्करी जैसे आपराधिक मामलों में शामिल बताये जाने वाले एक नेता को खुलेआम कारतूस बांटते देखा गया था. श्री अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके तहत चुनाव से पहले मतदाताओं को डराने के लिए गुंडों को हथियार बांटा जा रहा है.

विपक्ष के नेता ने कहा कि जब ममता बनर्जी 2011 में सत्ता में आयी थीं, तब उन्होंने राज्य से अवैध हथियारों को खत्म करने का वादा किया था. लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट हो गयी है. आज के दौर में बम, बंदूक, कारतूस, कट्टा, जिलेटिन स्टिक और अन्य विस्फोटकों के अवैध निर्माण और कारोबार का नेटवर्क फल-फूल रहा है और यह सब सत्तारूढ़ पार्टी के संरक्षण में हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >