सुप्रीम कोर्ट में फेल हुआ सीएम ममता बनर्जी का स्टंट: प्रियंका टिबड़ेवाल

मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट में दलील देने के संंबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट की अधिवक्ता प्रियंका टिबड़ेवाल ने कहा कि अदालत में कोई भी अपनी दलील रख सकता है,

कोलकाता. मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट में दलील देने के संंबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट की अधिवक्ता प्रियंका टिबड़ेवाल ने कहा कि अदालत में कोई भी अपनी दलील रख सकता है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वहां सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करने गयी थीं और उनका पूरा स्टंट फेल हो गया. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपने चुनाव आयोग को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी क्यों नहीं दिये. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अगले सोमवार तक यह तालिका पेश करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अदालत ने मुख्यमंत्री द्वारा एसआइआर प्रक्रिया में आधार कार्ड को स्वीकार करने की मांग को भी तवज्जो नहीं दिया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि आधार कार्ड पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है. इसलिए अभी उस पर कोई चर्चा नहीं होगी. इससे यह स्पष्ट हो गया कि बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया चलती रहेगी और राज्य सरकार को इसमें पूरी मदद करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >