भाटपाड़ा नगरपालिका में धोखाधड़ी मामले में अर्जुन सिंह को नोटिस

भाटपाड़ा नगरपालिका में आर्थिक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस की सीआइडी की टीम ने पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है. उन्हें 12 नवंबर को भवानी भवन आकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है. सीआइडी सूत्र बताते हैं कि धोखाधड़ी मामले की जांच में गवाह के तौर पर उन्हें नोटिस भेजा गया है.

कोलकाता.

भाटपाड़ा नगरपालिका में आर्थिक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस की सीआइडी की टीम ने पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है. उन्हें 12 नवंबर को भवानी भवन आकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है. सीआइडी सूत्र बताते हैं कि धोखाधड़ी मामले की जांच में गवाह के तौर पर उन्हें नोटिस भेजा गया है. इसके पहले भी उन्हें नोटिस भेजा गया था, लेकिन चुनाव में व्यस्त होने का कारण बता कर वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे. इस कारण दोबारा नोटिस भेजा गया है. बताया जा रहा है कि भाटपाड़ा नगरपालिका के तत्कालीन चेयरमैन होने के कारण अर्जुन सिंह को गवाह के तौर पर उनका बयान लेने के लिए यह नोटिस भेजा गया है. इस पर भी राजनीति शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >